संत माता अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई
————————————-
बिलासपुर. ( वायरलेस न्यूज) सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार में संत माता अद्दी अम्मा की मीठी याद में मासिक वर्सी मनाई गई इस अवसर पर संगत द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया बबल भाई साहेब द्वारा गुरबाणी, कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया. विश्व कल्याण के लिए अरदास की गई इस अवसर पर सेवादारीयो ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि कोई भी भक्त संत माता अद्दी अम्मा की वर्सी उत्सव पर पांच मोमबत्ती उनके फोटो के समझ श्रद्धा पूर्वक प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है . कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वरताया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने ग्रहण किया , इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नरवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी ,विकास बजाज, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कॉलोनी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा डाक्टर सोनम,राखी इदनानी ,वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, रमेश भागवानी, डा. हुंदलदास सोमनानी, राजू धामेचा, मुरली कुकरेजा , अक्षय,राजेंद्र सिंह ,अविनाश हिंदूजा रोशन एवं अन्य दरबार साहिब के सेवादारीयों का विशेष सहयोग रहा.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ 28 जुलाई को.छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों की टीम गोविंद शर्मा के नेतृत्व मे गुजरात के गांधीनगर जायेगी*
बिलासपुर2026.07.25सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग* *प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन*
Uncategorized2026.07.25डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग*
Uncategorized2026.07.25आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे
