🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

धन गुरु नानक दरबार में 40 दिवसीय 5 अखंड जपजी पाठ का आयोजन

On: October 14, 2023 5:17 PM

धन गुरु नानक दरबार में 40 दिवसीय 5 अखंड जपजी पाठ का आयोजन

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में 40 दिवसीय 5 अखंड जपजी साहिब पाठ का आयोजन किया जा रहा है गुरुद्वारा प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने बताया कि 17 अक्टूबर से प्रारंभ किए जाने वाले जपजी पाठ में शहर के अनेक श्रद्धालु इसमें अपनी सेवाएं देते हैं और दिन-रात बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ जपजी पाठ किया जाता है इसी कड़ी में प्रातः 5:00 बजे समस्त श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सुखमनी साहिब का भी पाठ किया जाएगा दरबार के सेवादारी डा.हेमंत कलवानी ने बताया कि इस आयोजन में उल्हासनगर से दरबार के संत जसकीरत सिंग विशेष रूप से शामिल होंगे उन्होंने सभी साथ संगत से अपील की है कि इस इच्छा पूरक 40 दिवसीय अखंड जपजी साहिब में परिवार सहित शामिल हो कर पुण्य लाभ प्राप्त करें
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नारवानी,सोनू मूलचंदानी ,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी ,नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, विजय दुसेजा, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी ,भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञसी, जगदीश जज्ञासी, विष्णु धनवानी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, पलक हर्षपाल, कंचन रोहरा,पलक माखीजा, राखी लदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी ,रमेश भागवानी एवं अनेक सेवादारी सक्रिय है.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment