● कलेक्टर और एसएसपी ने किया इंटर स्टेट बॉर्डर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिए जायजा…..
*रायगढ* । नव पदस्थ कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेय गोयल एवं एसएसपी सदानंद कुमार के साथ आज दिनांक 14/10/2023 के देर शाम प्रशासन व पुलिस की टीम द्वारा जिले से लगने वाले इंटर स्टेट बैरियर एकताल, लारा, रेंगालपाली का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । मौके पर कलेक्टर रायगढ ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बैरियर में अच्छे क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, बैरियर में ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए रुकने की समुचित व्यवस्था हो, ड्यूटी पर लगे कर्मचारी प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी अपने रजिस्टर में इंद्राज करें तथा संदिग्ध वस्तुओं एवं मादक पदार्थों के प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही कराते हुए जानकारी जिला चुनाव सेल को नोट कराया जावें । एसएसपी रायगढ़ ने मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र के कोटवारों की भी नियमित रूप से बैरियर व अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए और किसी भी परिस्थिति में कर्मचारियों को बैरियर नहीं छोड़े यह सुनिश्चित करने कहा गया । जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से चुनाव कराना प्रशासन व पुलिस की प्राथमिकता है । कलेक्टर व एसएसपी रायगढ़ के साथ एडिशनल एसपी, एसडीएम, सीइओ जिला, थाना प्रभारीगण गांव के पंच, सरपंच भी उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

