हर नागरिक निश्चिंत होकर करें मताधिकार का प्रयोग – कार्तिकेय गोयल
नवपदस्थ जिलाधीश ने चुनाव को लेकर मीडिया से की चर्चा
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) नये अपना पद्भार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवपदस्थ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा कि मेरा सभी जिलेवासियों से अनुरोध है कि आने विधानसभा चुनाव बढ़ चढ़कर आगे आकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। अगर किसी भी प्रकार की बाधा या परेशानी है तो टोल फ्री नंबर का उपयोग करें। ब्लाक लेबर आफिसर से संपर्क करें।
इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ नई प्रणाली चालू की है। जो बुजुर्गो व दिव्यांगों के लिये वोटिंग की घर पहुंच सेवा है, मेरा उनसे भी अनुरोध है वे इसका उपयोग करें। शिकायत निवारण प्रणाली में निर्वाचन आयोग ने सी विजन नाम का एक ऐप बनाया है। आप सभी इस ऐप को डाउनलोड करे लें और आप किसी प्रकार की इसमें शिकायत करते हैं तो सौ मिनट के अंदर उसके निराकरण करने की बाधता रहती है। एक टोल फ्री नंबर भी 1950 जिसमें आप काॅल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ये दोनों प्रणाली जिला स्तर और अब्र्जवर साहब सब के निगरानी में रहती है। अगर आपको लगता है कि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो आप इसमें अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के द्वारा परिसर में काफी अनैतिक गतिविधियां पाये जाने के सवाल पर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के समय इलेक्शन के डायरेक्शन बहुत क्लीयर है। कोई भी नामांकन भरने आ रहा है तो एक नार्मल प्रोफेसर है उसके तहत वो चालू रहेंगे। आचार संहिता अभी लागू है किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन इत्यादि चूंकि अभी नवरात्र चल रहा है इस बीच कोई आयोजन करना चाह रहा है तो कृपया अनुमति लेकर करें। अनुमति देने के लिये एसडीएम पूर्णतः अधिकृत हैं अनुमति देने के लिये। इसलिये जिलेवासियों से मेरा अनुरोध है कि कृपया कोई भी कार्यक्रम करने से पहले अनुमति जरूर है और उसके दिये गए निर्देशों का पालन अवश्यक करें। ताकि आचार संहिता के दौरान भी हमारे सामाजिक कार्यक्रम भी चलता रहे। कुछ गांव के ग्रामीणों के द्वारा चुनाव बहिष्कार किये जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कलेक्टर कार्तिकेय गोयल रायगढ़ ने कहा कि इस कोई सूचना उन तक अभी तक नही है आई है और अगर कहीं से सूचना मिलती है तो हम उन्हें अपने मताधिकार के उपयोग के प्रोत्साहित कराया जाएगा। हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़-लडकर हमे आजादी दिलाई है। मुश्किल से मिले इस अधिकार का इस तरह त्याग न करें, आपकी सभी समस्याओं के निराकरण के लिये जिला प्रशासन लगा हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

