कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी ने देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान का किया निरीक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वायरलेस न्यूज 16 अक्टूबर 2023) / आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान राज्य के समस्त आसवनी/बॉटलिंग यूनिट, ब्रुअरी, देशी मदिरा भंडारगार, एवं विदेशी मदिरा गोदामों के साथ-साथ देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों की नियमित रूप से जांच एवं मॉनिटरिंग किए जाने का निर्देश निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह द्वारा सारंगढ़ एवं रेड़ा स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मदिरा दुकान में बाॅटलिंग, देशी और अंग्रेजी शराब की खपत के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी के बारे में पूछा जिस पर उपस्थित सुपरवाइजर एवं स्टाफ ने अद्यतन जानकारी दी। मदिरा की आमद एवं विक्रय स्कैनर द्वारा स्कैन करके होना पाया गया, साथ ही मदिरा दुकान में संग्रहित मदिरा की पेटियों में से कुछ मदिरा की बोतलों का दुकान के स्कैनर से स्कैन करवाने पर स्कैन होना पाया गया एवं सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से संचालित होना पाया गया। साथ ही समस्त पंजीयन अद्यतन पाई गई एवं मदिरा का विक्रय नगद होना पाया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ सफाई बनाए रखने एवं दीवारों में पेंट करवाने को कहा, साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि लाइटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही मदिरा दुकान का संचालन लाइसेंस शर्तों के अनुसार निर्धारित समय तक ही करें। किसी भी व्यक्ति को निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में मदिरा का विक्रय ना करें एवं समस्त अभिलेख प्रतिदिन अध्ययन रूप से संधारित करें एवं प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु टोल फ्री नंबर 14405 में तत्काल अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान रायगढ़ जिले के सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती नीलिमा दिघ्रस्कर एवं वित्त आबकारी उप निरीक्षक श्री विकास पाल सांडे उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

