🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डीजे पर रोक , साउंड सर्विस व्यवसाय वेलफेयर ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन

On: October 16, 2023 5:44 PM

दुर्गा विसर्जन में हेतु छोटा सेटअप लगाने की अनुमति प्रदान करने की मांग

साउंड सर्विस व्यापारियों के साथ न्याय करे सरकार -भगवानू

साउंड सिस्टम के बिना पर्व और उत्सव अधूरा – आशीष

साउंड सर्विस व्यापार ही एक मात्र रोजगार का साधन – लाला ठाकुर

रायपुर,छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज दिनांक 16 अक्टूबर 2023) रायपुर साउंड सर्विस व्यवसाय वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष लाला ठाकुर ने कहा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा डीजे संचालको के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई कर साउंड सिस्टम आदि को राजसात की जा रही है जिससे दुखी और परेशान होकर आज रायपुर साउंड सर्विस व्यवसाय वेलफेयर सोसायटी के द्वारा डॉ अंबेडकर अधिकार मंच के अध्यक्ष , समाजिक नेता अधिवक्ता भगवानू नायक और जिला अध्यक्ष आशीष तांडी के साथ कलेक्टर कार्यालय रायपुर पहुंचकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा त्योहार के सीजन पर आकस्मिक रूप से साउंड सर्विस और डीजे पर रोक लगाने और कोलाहल अधिनियम के तहत की कार्यवाही इन व्यापारियों के साथ अन्याय और अत्याचार है। उन्होंने कहा नवरात्रि जैसे त्यौहार में पुलिस के द्वारा कार्यवाही किए जाने से इनका व्यापार व्यवसाय पूरी तरह चरमरा गया है और उनके परिवार के समक्ष रोजगार की समस्या और संकट उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा न्यायहित में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को तत्काल इसमें नियमों एवं शर्तों के आधार पर साउंड सिस्टम व्यापारियों की मांग को पूरा करते हुए अनुमति प्रदान की जानी चाहिए । इस अवसर पर अंबेडकर अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष आशीष तांडी ने कहा चारों ओर नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा,हिंदू धर्म को मानने वाले लोग जगह जगह दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित कर माता के पूजा अर्चना में लगे हुए हैं, परंतु पुलिस और प्रशासन के द्वारा साउंड सिस्टम की अनुमति नहीं देने से उक्त पर्व अधूरा सा हो गया है। उन्होंने कहा कहा जनहित में हम प्रशासन के साथ हैं परंतु न्याय हित में व्यापारियों के साथ भी खड़े है उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। मां दुर्गा विसर्जन जैसे कार्यक्रमों में छोटा सेटअप की अनुमति देकर व्यापारियों को राहत दिया जाना चाहिए । साउंड सर्विस व्यवसाय वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष लाला ठाकुर ने कहा साउंड सर्विस का व्यापार ही हमारा एक मात्र रोजगार का साधन है जिसमें हजारों लोग जुड़े है। आकस्मिक रूप से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की रोक और कार्यवाही से हमारे व्यापार व्यवसाय में बंद होने की स्थिति में आ गया जिससे हमारा परिवार सड़क में आ जाएगा। सरकार हमारी मांगों पर विचार करे और दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में नार्मल साउंड में छोटा सेटअप लगाने की अनुमति प्रदान करे।

आज जिला कलेक्टर और और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से लाल ठाकुर, प्रिंस कालोतरा, खालसा डीजे, राधे डीजे चंगोराभाठा, बादल डीजे गुढ़ियारी, जांघेल इवेंट, वंदना जोन गुढ़ियारी, मां डीजे, रायपुर,सोनू डीजे हीरापुर, डीजे अभिषेक रायपुर, ग्रीन एप्पल, गोलू डीजे रायपुर, डीजे चंदू साउंड, डीजे बिट्टू रायपुर,एसके जनरेटर, गंगा जनरेटर, डीजे यश जोन सहित बड़ी संख्या में रायपुर साउंड सर्विस व्यवसाय वेलफेयर के संचालक और पदाधिकारी उपस्थित थे।

लाला ठाकुर
अध्यक्ष
रायपुर साउंड सर्विस व्यवसाय वेलफ़ेयर सोसायटी

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment