रायपुर (वायरलेस न्यूज) रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, यहां विभिन्न धर्म-समाज और समुदाय के लोग निवासरत हैं। क्षेत्र में आपसी भाईचारे का वातावरण अपने आप में किसी मिसाल से कम नहीं है।

यह क्षेत्र एक तरह से संस्कारधानी है। उन्होंने गायत्रीनगर से चुनावी जनसम्पर्क अभियान का आगाज किया। अभियान के साथ ही सर्व समाज ने सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान गुणनिधि मिश्रा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा समान सद्भाव और भाईचारे की है। और यहीं कारण है कि भाजपा ने पुरंदर मिश्रा को चुना है। इसी सोच और विश्वास को गति देने के लिए सभी बुजुर्ग, युवा, महिला एवं पुरुष का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा ने उत्कल समाज पर भरोसा व्यक्त किया है, इसलिए हम सभी को संकल्प लेकर उनको जीत दिलाना है। इस मौके पर डॉ. चितरंजन कर, चैतन्य सतपथी, लक्ष्मण सतपथी, निवेदिता मिश्रा, रीता त्रिपाठी, कविता पंडा,जानकी सामंत राय, पीतांबर मिश्रा, एन के त्रिपाठी, सुनील पंडा प्रमोद मिश्रा, सुधीर चंदेल, गोपाल सोना, वकील तांडी व राजकुमार बाघ समेत अन्य शामिल हुए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
Uncategorized2026.04.22जीडीसी कॉलेज के सामने भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया


