खरसिया(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) जानकारी अनुसार दिनांक 24.02.21 के करीब रात 11 बजे *फिरेन्द्र विश्वकर्मा पिता सुमरत विश्वकर्मा उम्र 33 साल हमालपारा वार्ड क्रमांक 02* हमालपारा बस स्टैण्ड स्थित अपने ढाबा को बंद कर रहे थे । उसी समय अमित वैष्णव और योगेश जाधव ढाबें में खाना खाने आये थे, ढाबे का स्टाफ ढाबा बंद हो गया है खाना नहीं मिलेगा कहने पर दोनों फिरेन्द्र विश्वकर्मा से रूपये मांगने लगे, रूपये नहीं देने पर दोनों गाली गलौच कर फोन करके अमित के पिता और भाईयों को ढाबे के पास बुला लिये फिर वे हाथ, मुक्का, बेल्ट, डंडा से मारपीट किये और ढाबा में तोड़फोट कर चले गये । आधा घंटे बाद फिर आये मारपीट किये । घटना की रिपोर्ट पर दिनांक 25.02.21 को आरोपियों के विरूद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अप.क्र. 111/2021 धारा 147,294,506,323,327 भादंवि दर्ज किया गया ।
चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा अपराध के नामजद आरोपी 1- अमित वैष्णव पिता संतोष वैष्णव 25 साल 2- अंकित वैष्णव पिता संतोष वैष्णव 22 साल 3- नेहा उर्फ सतीश वैष्णव पिता संतोष वैष्णव 26 साल 4- बिट्टू उर्फ आशीष वैष्णव पिता संतोष वैष्णव 19 साल 5-बुटू उर्फ संतोष वैष्णव पिता मोतीलाल वैष्णव 60 साल सभी निवासी तलवापार खरसिया 6- योगेश जाधव पिता संजय जाधव उम्र 26 वर्ष निवासी हमालपारा को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

