🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू,पहले दिन एक भी नामांकन जमा नहीं हुए

On: October 21, 2023 2:08 PM

निक्षेप राशि जमाकर 28 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 21 अक्टूबर 2023/चुनाव आयोग द्वारा दूसरे चरण की अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र लेने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं कराए। अलबत्ता 28 प्रत्याशियों ने निक्षेप राशि जमा करके नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। इस बीच 22 अक्टूबर रविवार, 24 अक्टूबर दशहरा, 28 अक्टूबर चौथा शनिवार एवं 29 अक्टूबर को रविवार के दिन शासकीय अवकाश के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे।
विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। बिलासपुर विधानसभा से श्री चंद्रशेखर पाण्डेय, श्री तोलाराम रेलवानी, श्री मनोज कुमार टंडन, श्रीमती रश्मि साहू , श्री विजय आहूजा, श्री अरूण तिवारी, श्री पूरनलाल छाबरिया एवं श्री अनिलेश मिश्रा हैं। इस प्रकार बिलासपुर से कुल 8 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। कोटा विधानसभा से श्री मनोज कुमार बिरको, श्री नंद किशोर राज, श्री नेतराम साहू एवं श्री अटल श्रीवास्तव कुल 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बिल्हा से मनोज ठाकुर , श्री धनीराम यादव, श्री हेमचंद मिरी, श्री शिवनारायण राय, श्री सियाराम कौशिक एवं जसबीर सिंह चांवला कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। तखतपुर विधानसभा से श्री प्रदीप दुबे ने इश्यू कराया है। मस्तूरी विधानसभा से श्री कृष्णमूर्ति बांधी, श्री चंद्रकंात रात्रे, श्री सुखराम खरे एवं श्रीमती संतुला देवी पाटले ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है।
रचना/82/1238
–00–

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment