पोलोः नवीन जिन्दल का शानदार प्रदर्शन, टीम जिन्दल पैंथर ने डेल्टा पोलो को हराया
जिन्दल पैंथर कप फाइनल में नवीन जिन्दल ने किये 2 गोल, जिन्दल पैंथर के 8 गोल के मुकाबले 5.5 का आंकड़ा ही छू पाई टीम डेल्टा पोलो
बिलासपुर/नोएडा (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज 22 अक्टूबर 2023) –जिन्दल पैंथर कप पोलो फाइनल मैच में नवीन जिन्दल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम जिन्दल पैंथर ने 5.5 के मुकाबले 8 गोल से टीम डेल्टा पोलो को हरा दिया। इस रोमांचक मैच में नवीन जिन्दल ने शानदार 2 गोल कर अपनी टीम का हौसला पूरे मैच में बुलंद रखा।
नोएडा के जिन्दल पोलो ग्राउंड में कल देर शाम आयोजित जिन्दल पैंथर कप के फाइनल मैच में टीम जिन्दल पैंथर और टीम डेल्टा पोलो का मुकाबला देखने सैकड़ों लोग आए क्योंकि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी भाग ले रहे थे। इनमें अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल जिंदल पैंथर की ओर से और एक अन्य अर्जुन पुरस्कार विजेता समीर सुहाग डेल्टा पोलो की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने असाधारण तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले ने पोलो खेल के प्रति नवीन जिन्दल के समर्पण को और मजबूत करते हुए टीम जिन्दल पैंथर को एक नए मुकाम पर पहुंचाया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

