🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नवरात्र व्रत रख कोटा से नेहरू चौक तक 57वर्षीय डा रंजीत ने मैराथन दौड़ लगाई

On: October 22, 2023 6:57 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) मैराथन में टूटी उम्र की सीमा,
करगी रोड कोटा से नेहरू चौक तक 33कि.मी. मैराथन दौड़ नवरात्र व्रत रख कर 57 वर्षीय डॉ रंजीत सिंह पवार ने एक लंबी दूरी की पैदल दौड़ लगाई है।

कोटा के फिटनेस की दुनिया में आयरन मैन के नाम से जाने वाले डॉ रंजीत सिंह पवार ने तोड़ा रिकॉर्ड लोगों को दिखाया एक नया जज्बा जो कि बुजुर्ग एवं सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है। कोटा के डॉ. रंजीत सिंह पवार जिनकी उम्र 57 वर्ष है। नवरात्रि में 9 दिन के उपवास रहने के बावजूद मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर वह सुबह कोटा से बिलासपुर तक आज सुबह 33 किलोमीटर नंगे पाव दौड़े जो कि पूरे नगर में चर्चा का विषय है। डॉक्टर पवार एक शिक्षक है और अपने विद्यार्थियों को फिटनेस के लिए प्रेरित करते हैं एवं सफलता के लिए मार्गदर्शक देते हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर पवार सीएसआर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment