रायगढ़:-(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज) खरसिया,लैलूंगा,धर्म जय गढ़ एवम रायगढ़ के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी महेश साहू सुनीति राठिया हरीश चंद्र राठिया ओपी चौधरी के नामांकन रैली में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज रामलीला मैदान की सभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीशगढ़िया सबले बढ़िया का नारा बुलंद किया । केंद्रीय मंत्री ने कहा आज छत्तीसगढ़ स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी के प्रयासों का नतीजा है । प्रदेश की जनता ने तीन बार हैट्रिक लगाकर भाजपा को विजयी बनाया इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा पुरानी भूलो को सुधारते हुए कहा इस बार चारो सीटो में भाजपा को जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार लाए ताकि तेज गति से विकास हो सके। रायगढ़ के विकास के लिए मोदी जी ने जो फंड दिया
कांग्रेस ने उसमे भी भ्रष्टाचार किया है।देश भर के गरीबों का घर बनाने का बीड़ा मोदी जी ने उठाया जिसमे छातीशगढ़ के 16 लाख गरीब परिवार शामिल थे लेकिन भूपेश सरकार नही चाहती गरीबों का मकान बने इस काम को रोकने का काम भूपेश सरकार ने किया है मोदी जी द्वारा किए गए वादे का स्मरण कराते हुए कहा भाजपा की सरकार बनते ही पहला काम गरीबों के मकान आबंटन का होगा। पहले कांग्रेस इसके लिए कम पैसे देती थी लेकिन कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए किया। भाजपा के पंद्रह सालो में विकास ने जो रफ्तार पकड़ी वह पिछले पांच वर्षो में धीमी पड़ गई। छत्तीसगढ़ बेहद समृद्ध राज्य है। इसे बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का काम भाजपा ही कर सकती है। कोरोना काल में किए गए कार्यों का स्मरण कराते हुए धर्मेंद्र प्रधान नें कहा मोदी सरकार के प्रयासों की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई।इस वैश्विक महामारी से जिस तरीके से कुशलता पूर्वक निर्णय लिए गए इसकी सभी सराहना करते है। श्री प्रधान ने मोदी सरकार द्वारा गरीबों के हितों में उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया।भाजपा का सहयोग कर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

