विजय विश्वास नामांकन रैली में 15 हजार की भीड़ के मध्य किया प्रवेश

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज) :- रामलीला मैदान में विजय संकल्प विश्वास रैली की सभा में 15 हजार की भीड़ के मध्य मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता बलबीर शर्मा ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपने सैकड़ों साथियों के साथ विधिवत भाजपा प्रवेश किया। कांग्रेस के थिंक टैंक माने जाने वाले बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बलबीर शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र में विगत तीन दशकों तक अपनी सेवाएं दी एवम विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास व युवा बेरोजगारों के स्वरोजगार के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे। सन् 1984 में भारी वोट से जीतने वाले बलबीर शर्माकॉमर्स कॉलेज में छात्र संघ के लोकप्रिय अध्यक्ष रहे । रायगढ़ के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर बलबीर शर्मा में लगातार 89 दिनों तक रायगढ़ की जनता के साथ आंदोलन व अनशन किया था। उनके अथक प्रयास से इनकी मांगे रायगढ़ के विकास के लिए मान्य की गई। श्री शर्मा का नाम रायगढ़ बौद्धिक वर्ग में शुमार है। गंभीर और सुलझे व्यक्तित्व के धनी बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश निश्चित रूप से भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है। यह बताना लाजमी होगा कि जोगी खेमे के मजबूत कांग्रेस नेता माने जाते है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

