लारा में मनाया गया एनटीपीसी का 49वां स्थापना दिवस
बिलासपुर/लारा (वायरलेस न्यूज) आज देश का सर्वश्रेष्ठ विद्युत उत्पादक एनटीपीसी लिमिटेड का 49 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ एनटीपीसी लारा परियोजना में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक श्री दिवाकज कौशिक द्वारा प्रशासनिक भवन परिशर में एनटीपीसी ध्वजा रोहण किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए
इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री कौशिक जी ने हाल ही में एनटीपीसी एवं लारा स्टेशन की उपलब्धियों को याद करते हुए दिनो दिन लारा परियोजना की वेहतर होती हुई प्रचालन मानदंडो के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी एवं इस को आगे बरकरार रखते हुए और वेहतर कार्य कुशलताओं को हासिल करने के लिए आग्रह किया। इस वित्त वर्ष में अक्तूबर अंत तक लारा स्टेशन द्वारा 88 प्रतिशत प्लांट लोड के साथ 7233.48 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन करते हुए समूचे एनटीपीसी में चौथे स्थान पर रहा है। लारा जैसी नई परियोजना के लिए यह उपलब्धि उत्साह वर्धक है। और आने वाले दिनों में लारा परियोजना देश का एक अग्रणी विद्युत स्टेशन के रूप में खुद को स्थापित करेगा और रायगढ़ जिला का नाम ऊर्जा गढ़ के रूप में जानी जाएगी। श्री कौशिक जी ने लारा परियोजना द्वारा बिजली बनाने के अतिरिक्त नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे सामाजिक सरोकार कार्यो का भी जिक्र किया एवं समय के अनुरूप आगे और भी विकास कार्यो एनटीपीसी द्वारा कराया जाएगा।
इस अवसर को यादगार करने के लिए सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, अपर महाप्रबंधक, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारियों एवं सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट एवं जवानों की उपस्थिती में केक काटा गया। इसके उपरांत सभी कर्मचारियों ने नैगम कार्यालय से श्री गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड का कर्मचारियों को सम्बोधन का सीधा प्रसारण को सभी परियोजना में देखा गया।
इस अक्सर पर श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री समरेन्द्र कुमार रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री रवि शंकर, महाप्रबंधक (परियोजना उननिरमाण), श्री सुब्रत कुमार स्वाईन, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री कन्हैया दास, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सभी विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं असोशिएशन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

