● *दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से 10 किलो गांजा बरामद, तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर भेजा गया जेल
*रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस को गांजा रेड कार्रवाई में 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । तस्करों के कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । मुखबिर से मिली थी सूचना* थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर मादक पदार्थों पर कार्रवाई के लिए मुखबिर सक्रिय कर रखा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर को कल दिनांक 06.11.2023 के सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि कनकतोरा (ओडिसा)- एकताल रोड़10 की ओर से दो व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति एक विमल पान मसाला का थैला के अंदर एवं दूसरा व्यक्ति एक काला रंग का बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर सवारी ऑटो से रायगढ़ की ओर निकले हैं । थाना प्रभारी द्वारा एकताल बैरियर पर लगे एसएसटी टीम को अलर्ट कर गांजा रेड के लिए टीम एकताल रवाना किया गया । चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा एकताल बेरियर के पास ओड़िसा की ओर से आ रही ऑटो क्रमांक सीजी 13 वाई 6493 को रूकवाया गया । सवारी ऑटो में चालक सहित पांच सवारी बैठे थे । पूछने पर चालक अपना नाम शहबाज खान निवासी मौदहापारा रायगढ़ और सवारी नवरतन मेहर निवासी बजरंगडीपा रायगढ़, मदन यादव निवासी बजरंग पारा रायगढt तथा मुखबीर के बताये अनुसार हुलिया वाले दो संदेही सवारी मिले जिन्होंने अपना नाम पता (1) देवीलाल मीणा पिता कन्हैया लाल मीणा उम्र 55 वर्ष साकिन आम्बेह लबाचक्र थाना फतेगढ जिला गुना मप्र (2) दौलत बंजारा पिता प्रेमसिंह बंजारा उम्र 32 वर्ष साकिन अम्बे थाना कुम्हराज जिला गुना मप्र का होना बताये । दोनों संदेहियों के संबंध में ऑटो चालक से पूछने पर दोनों को कनकतोरा (ओडिसा) से रायगढ के लिए 200 रूपये में सवारी बैठाना बताया। दोनों के पास रखे थैला और बैग की तलाशी में पुलिस को 10 किलो गांजा, कीमती 1 लाख रूपये का मिला जिसके संबंध में दोनों संदेहियों ने अवैध बिक्री के लिए लेकर जाना बताये । *आरोपी - देवीलाल मीणा और दौलत बंजारा* पर थाना चक्रधरनगर में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, उप निरीक्षक जी.एल. साहू, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, श्वेत बारिक, राजेश सिदार की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

