🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संत रविदास जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने संत रविदास के आदर्शों का किया स्मरण

On: February 28, 2021 11:59 AM

महासमुन्द -(वायरलेस न्यूज़) महासमुन्द जिले के सरायपाली नगर क्षेत्र के वार्ड एक में संत रविदास जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल , नागरिक एकता समिति के अध्यक्ष अमित आहूजा, मानवाधिकार कार्यकर्ता केशरी नंदन सेन, एल्डरमैन दीपक शर्मा और गणमान्य जन उपस्थित थे, हम आपको बता दें कि माघ पूर्णिमा के दिन ही रविदास जयंती मनाई जाती है। संत रविदास की गिनती महान संतों में होती है। संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे। इस बारे में उनकी एक कहावत – “जो मन चंगा तो कठौती में गंगा” काफी प्रचलित है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने उद्बोधन में कहा कि वार्ड नंबर 1 के तमाम समस्याएं उनके ध्यान में है और लगातार व समस्याओं को दूर करने की पहल कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने महान संत रविदास के आदर्शों पर चलने और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही तथा संत रविदास समाज को जो सीख और ज्ञान दिया उसे मानव जीवन में अपनाने से हमें बहुत सारे कष्टों से निजात मिल सकती है कार्यक्रम को नागरिक एकता समिति के अध्यक्ष अमित आहूजा ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का आयोजन वार्ड के पार्षद खीरचंद बारी के नेतृत्व में किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में संत रविदास के अनुयाई और सामाजिक जनों के साथ नगर के गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment