भाजपा कार्यालय में चारों मंडल के जुटे कार्यकर्ता, विधायक मिश्रा का जोशीले अंदाज में किया स्वागत

रायपुर। (वायरलेस न्यूज) विधानसभा निर्वाचन 2023 का परिणाम सामने आने के दो दिनों बाद मंगलवार को भाजपा कार्यालय में मंडल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ, जिसमें रायपुर नगर उत्तर के चारों मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और नवनिर्वाचित विधायक पुरंदर मिश्रा को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रायपुर उत्तर के विधायक मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में मुझे मिली इस जीत का श्रेय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत का सुखद परिणाम है।
ज्ञातव्य है कि 17 नवम्बर को छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान हुआ था, जिसके बाद हर किसी को 3 दिसंबर यानी परिणाम के दिन का इंतजार था। 3 दिसंबर को सामने आया परिणाम भाजपा के लिए सुखद साबित हुआ। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने त्रिकोणीय संघर्ष के अफवाहों को खारिज करते हुए 23 हजार की लीड लेते हुए शानदार जीत दर्ज की। अपनी इस जीत पर नवनिर्वाचित विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि चुनाव रण में अकेले मैं नहीं उतरा था, बल्कि मेरे साथ मेरे सभी कार्यकर्ता उतरे थे। आज जो परिणाम हमारे सामने है, उसका श्रेय मेरे सामने बैठे मेरे एक-एक कार्यकर्ता को जाता है, जिन्होंने नाम की घोषणा के साथ मेहनत शुरु की और अंत तक डटे रहे।
रायपुर उत्तर का रण जीतने के बाद मंगलवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में चारों मंडल के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें चारों ही मंडल के अध्यक्षों सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, रायपुर उत्तर के चुनाव संचालक रहे लोकेश कावड़िया, पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नलिनेश ठोकने, पूर्व सभापति नगर निगम रायपुर प्रफुल्ल चौधरी के अलावा शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

