छग में भाजपा की बड़ी जीत मोदी के गारंटी की जीत है:- गोमती साय
रायगढ़ :- (वायरलेस न्यूज) प्रदेश में भाजपा की शानदार वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद एवं नव निर्वाचित विधायक गोमती साय ने कहा मोदी की गारंटी की वजह से भूपेश सरकार का भरीसा टूट गया। सांसद एवम विधायक गोमती ने कहा प्रदेश की जनता ने मोदी सरकार की गारंटी सहित भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है साथ ही मोदी एवम अमित शाह के सघन प्रचार ने आम जनता के मध्य मोदी के भरोसे को स्थापित किया है। सरगुजा संभाग में एक तरफा जीत का श्रेय भी उन्होंने महिलाओ के लिए महतारी वंदन योजना को देते हुए कहा मोदी सरकार ने महिलाओ के लिए 33% आरक्षण का विधेयक पास किया है यही वजह है कि प्रदेश भर की महिलाओ ने भाजपा के पक्ष मे एक तरफा मतदान लिया है। महिलाओ के एकतरफा वोटो ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। गोमती साय ने कहा इस धर्म युद्ध में कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है और भाजपा को मिला बड़ा दायित्व प्रदेश की दशा दिशा मे बदलाव करेगा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

