ओपी चौधरी की जीत गरीब के सपनो की जीत है:- संजय बाजपेई
रायगढ़ :- (वायरलेस न्यूज) आटो संघ अध्यक्ष संजय बाजपेई ने ओपी चौधरी की जीत को गरीब की सपनो की जीत बताते हुए कहा आटो संघ ने ओपी चौधरी को बतौर भाजपा प्रत्याशी पूर्ण समर्थन दिया था। ओपी की काबलियत से प्रभावित संजय ने कहा आटो संघ से जुड़े सभी सदस्यों यह विश्वास है कि उन्हें अब सच्चा नेतृत्व कर्ता मिल गया। आटो संघ से जुड़े सदस्य बड़ी मुश्किल से मेहनत के जरिए अपना जीवन गुसर बसर करते है उनके बच्चो के लिए अच्छी शिक्षा सपना बन कर रह गई है। कलेक्टर रहे ओपी चौधरी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से गरीब जनता को यह विश्वास हुआ है कि उनके सपनो के पंखों को उड़ान मिल सकेगी। संघ के सचिव अनुज दास एवं उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा ने भी ओपी चौधरी के जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा ओपी आम जनता के उम्मीदों के असल नायक है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

