🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*चक्रधरनगर पुलिस ने नवापाली में जुआ खेलते मारा छापा मचा हड़कम

On: March 1, 2021 3:02 PM

● *नकद 9,500 रूपये और मौके पर खड़ी मिली 7 दुपहिया वाहनों की जप्ती*

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) दिनांक 28.02.2021 को #चक्रधरनगर पुलिस द्वारा शाम करीब 16.00 बजे मुखबिर सूचना पर ग्राम नवापाली में बंजारी मंदिर के पास नदी किनारे 52 पत्ती तास से जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । जुआ फड पर पुलिस द्वारा दौड़ा कर जुआडियान (1) विनोद कुमार सिदार पिता घुरऊ राम सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी बोईरदादर नवापाली (2) चैन सिंह चौहान पिता प्यारीलाल चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी कटानी थाना पुसौर (3) जगमोहन सिदार पिता मुनी सिदार उम्र 50 वर्ष निवासी बोईरडीह नवापाली (4) जसपाल सिंह पिता साधराम चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी नवापाली (5) तिलक राम सिदार पिता भंवर सिंह सिदार उम्र 30 वर्ष निवासी नवापाली (6) सुरेश यादव पिता सीताराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जिला पंचायत छोटे अतरमुड़ा रायगढ (7) रवि मोटवानी पिता नंदलाल मोटवानी उम्र 39 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी पक्की खोली रायगढ जिनके पास एवं फड से *जुमला रकम 9,500 रूपये* एवं 52 पत्ती तास तथा 7 नग वाहन मोटर सायकल (1) मोटरसायकल कमांक CG 13 UF 4979 (2) मोटरसायकल क्रमांक CBZ CG 13 J 6123 (3) मोटरसायकल HF DELUXE काला सोल्ड (4) मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर CG 13 M 5818 (5) ग्रे कलर का एक्टिवा मोटरसायकल सोल्ड (6) मोटरसायकल एक्टिवा क्रमांक CG 13 N 6218 (7) मोटर सायकल CD DELUXE CG 13 BB 1405 जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है । टी.आई. अभिनव कांत के निर्देशन पर जुआ रेड कार्यवाही उप निरीक्षक डी.के. बहिदार, आरक्षक विक्कु सिंह, अखिलेश कुशवाहा, दिनेश गोड़, हेम प्रकाश सोन द्वारा की गई ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment