रायपुर (वायरलेस नेटवर्क) छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता कांग्रेस के लिए ही संकट बन बैठे हैं, कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक बयानबाजी और फिर अब पार्टी से इस्तीफा ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है. दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है.
जानकारी के अनुसार, दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी छोड़ने के दौरान दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि निवेदन है कि मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था ।
किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा । तद्सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय, एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा । अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

