कड़ाके की ठंड में अलाव से राहत
0 शहर के 12 मुख्य चौक चौराहों पर निगम प्रशासन द्वारा जलाया जा रहा है अलाव
रायगढ़। हाल में शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने दिन में लोग धूप ताप कर राहत महसूस कर रहे हैं तो, रात में निगम प्रशासन द्वारा जलाए गए अलावा ही सहारा बनी हुई है।
ठंड में राहगीरों या बाहर गुर्जर बसर करने वालों के लिए निगम प्रशासन द्वारा अलावा जलाया जा रहा है। वर्तमान में शहर के 12 मुख्य चौक चौराहा में अलावा जलाया जा रहा है। इसमें ढिमरापुर चौक के पास, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास, डॉक्टर रूपेंद्र पटेल हॉस्पिटल के पास, रेलवे ऑटो स्टैंड के पास, रामनिवास टॉकीज चौक के पास, शनि मंदिर के पास, मिनीमाता चौक के पास, छातामुड़ा के पास, मेडिकल कॉलेज रोड पेट्रोल पंप के पास, मेडिकल कॉलेज के पास, वृद्ध आश्रम के पास, चक्रधर नगर चौक के पास, रेलवे स्टेशन के पास अलावा जलाया जा रहा है। अलावा के लिए ऐसी लककियों की व्यवस्था की गई है जो दिन में भी अंगारे के रूप में ताप देती है और रात में पर्याप्त लकड़ी से इन स्थानों पर अलावा जलता है। इससे राहगीरो और बेसहारों, बाहर गुजर बसर करने वालों को राहत मिल रही है। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने अलावा जलाने के लिए पर्याप्त लकड़ी व्यवस्था रखना और मुख्य चौक चौराहों के साथ सामुदायिक स्थान पर भी अलावा जलाने की व्यवस्था करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

