● थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने नशा मुक्ति के लिये महिला ग्राम रक्षा समिति का किये गठन…..
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 23.12.2023 को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम लोईंग में *“पुलिस जन चौपाल”* लगाया गया । थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित रहवासियों को गांवों को अपराध व नशा मुक्त बनाने की दिशा में हर प्रकार के नशा से दूर रखने, बच्चों को शिक्षित करने तथा वर्तमान में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक रहने की महती आवश्यकता बताया है । टीआई प्रशांत रावे ने साइबर क्राईम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामवासियों को मोबाइल पर आए केबाईसी अपडेट या अन्य लुभावने ऑफर के लिंक को क्लिक ना करें ना ही ओटीपी शेयर करें। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने गांव में सोना चांदी चमकाने वालों, संदिग्ध फेरी वालों की तत्काल जानकारी पुलिस में देने कहा गया और गांव के छोटे-मोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझा लिया जाना बताए जिससे थाना व कचहरी जाने से बचा जा सके। थाना प्रभारी द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में गांवों की महिलाओं को संगठित कर अवैध शराब बिक्री को रोकने एवम् सूचना देने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया और महिला ग्राम रक्षा समिति का गठन किये । इस मौके पर गांव के पंच, सरपंच तथा काफी संख्या में महिला-पुरूष व थाना चक्रधरनगर के स्टाफ की मौजूदगी रही ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

