जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को सक्ती जिले से किया गिरफ्तार…. *रायगढ़* । जूटमिल पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म के फरार आरोपी संजय चौहान को सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकोलजमोरा में छापेमार कार्यवाही कर हिरासत में लिया गया जिसे आज दुष्कर्म के अपराध में कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है । आरोपी संजय चौहान के विरुद्ध थाना जूटमिल में 28 नवंबर को पीड़ित युवती द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्तमान में वह किराया मकान लेकर अपने भाई बहनों के साथ रहती है । उसके माता-पिता बाहर कमाने खाने गए हैं, करीब 4 साल पहले उसकी पहचान संजय चौहान से हुई संजय उसे पसंद करने लगा और शादी करूंगा कहकर करीब 4 साल पहले उसके दोस्त के घर घूमाने ले जाकर बहला फुसलाकर बगैर सहमति के शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद अन्य कई स्थानों पर भी शादी करने की बात कहकर संजय शारीरिक संबंध बनाया । दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी संजय के घरवालों को भी थी । उनके घर वाले दोनों की कोर्ट में शादी करायेंगे कह कर आश्वासन दिए थे । 22 नवंबर को संजय का जीजा सभी कागजात आधार कार्ड वगैरह लेकर कोर्ट पहुंचने कहने पर कोर्ट पहुंची पर संजय कोर्ट नहीं आया । संजय की मां से पूछने पर 2 दिन बाद कोर्ट में शादी कर देंगे कह कर बोली पर जब संजय के घर गई तो संजय शादी से साफ मुकर गया और घर से बाहर निकाल दिया । युवती द्वारा संजय चौहान पर कार्यवाही के लिए आवेदन दिये गये आवेदन पर थाना जूटमिल में दुष्कर्म का अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी किया गया । आरोपी अपने निवासी ग्राम अकोलजमोरा (डभरा) और ग्राम लंकापाली (पुसौर) दोनों स्थानों पर आना जाना कर रहा रहा था जिसे रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी पर आरोपी गिरफ्तारी से बचने लगातार फरार था जिसे कल मुखबिर सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा डभरा जाकर उसके गांव से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया और आज दिनांक 23/12/2023 को दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । *आरोपी संजय चौहान पिता घासिया चौहान उर्फ सत्यनारायण उम्र 23 साल निवासी अकोलजमोरा थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम लंकापाली थाना पुसौर जिला रायगढ़* की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

