जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी – अमर अग्रवाल
बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल की जीत पर आज नगर भाजपा के विभिन्न मंडलों ने विधायक अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया । इस अवसर सभी मंडल सभी मंडलों व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के प्रति अमर अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा कि बिलासपुर के नागरिकों के आशीर्वाद और भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता मेहनत से उन्हें रिकार्ड तोड़ जीत मिली है। संगठन की मजबूती तथा सरकार की योजनाओं को लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता ही जनता तक पहुंचता है।चुनावो में पर्ची बांटने के साथ जन जन तक केंद्र सरकार के कामों को पहुंचाने का काम हो या पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार के कुशासन की पोल खोलने का निर्भीक प्रयास कार्यकर्ताओ ने किया जिससे प्रदेश में भाजपा सरकार बनी और बिलासपुर विधानसभा में उन्हें 29000 की रिकॉर्ड बढ़त बना सके। पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को नए साल की बधाई देते हुए अमर अग्रवाल ने कहा कि संगठन तथा सरकार में कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व मिलेगा। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य हैं । आने वाला नया साल चुनावी साल होगा। अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव होंगे और उसके बाद नगरीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं हमें अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देना है और केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए हमें नए साल में हमें तैयारी करना है । आज आज भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, अजीत भोगल, जुगल अग्रवाल ,चंदू मिश्रा ,निम्मा जीवनानी , नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ,पूजा विधानी ,विजय ताम्रकार ,मनीष अग्रवाल ,दुर्गा सोनी राजेश मिश्रा रोशन सिंह श्याम भाई पटेल ,स्नेह लता शर्मा नारायण गोस्वामी मीणा गोस्वामी ,नीरज वर्मा, गिरधारी अग्रवाल ,बंधु मौर्य, युवा मोर्चा के दीपक सिंह ठाकुर निखिल केसरवानी के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने विधायक अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया। अमर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया । इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय श्री चौकसे के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं का पदाधिकारी का स्वागत किया। विधायक अमर अग्रवाल के अभिनदंन समारोह में आज काफी संख्या में कार्यकर्ता अमर अग्रवाल को बधाई देने पहुंचे थे । श्री अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए मोदी की गारंटी को पूरा करने संकल्प दोहराया।उन्होंने कहा आजादी के अमृत काल बेला केंद्र में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनानी है जिससे ठप्प पड़े विकास को गति प्रदान करेगी। अमर अग्रवाल ने कहा राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है, हम सब मिलकर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे और मोदी जी की गारंटी के साथ योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

