उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 1 जनवरी को जनदर्शन करेंगे
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 31 दिसम्बर 2023/ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 1 जनवरी को बिलासपुर स्थित अपने शासकीय आवास में जनदर्शन करेंगे। वे 1 जनवरी को बिलासपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव बिलासपुर में तिलक नगर में 1 जनवरी को सवेरे नौ बजे अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लोकार्पण हेतु निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े दस बजे रतनपुर में मां महामाया मंदिर, श्री सिद्धिविनायक मंदिर और भैरव बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
श्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे रतनपुर से खूंटाखाट के लिए प्रस्थान करेंगे। वे पौने 12 बजे खूंटाखाट पहुंचेंगे। वे दोपहर एक बजे खूंटाखाट से कोटा के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे कोटा पहुंचेंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे कोटा से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे से छह बजे तक बिलासपुर में अपने शासकीय निवास कार्यालय में जनदर्शन करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

