रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- प्रदेश भर के छात्रों से राज्य भर में ओपन परीक्षाओं हेतु निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल किए जाने की शिकायत पर वित्त मंत्री रायगढ़ विधायक ने शिक्षा विभाग से चर्चा कर अधिक राशि वसूली किए जाने वाले केंद्रों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिस पर शिक्षा विभाग हरकत में आया और तत्काल प्रदेश भर के शिक्षा अधिकारी को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए। विदित हो कि राज्य में होने वाले ओपन स्कूल की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र के द्वारा छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत छात्रों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की थी। ओपी चौधरी ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य लगभग 400 अध्यन केंद्रों में ओपन स्कूल की परीक्षाओं की प्रक्रिया चल रही है।पिछली सरकार के दौरान जहां छात्र परीक्षा फॉर्म परीक्षा केंद्र में जाकर ऑफलाइन भरते थे वहीं इस वर्ष छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। जिसके तहत छात्र किसी परीक्षा केंद्र में आवेदन कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि परीक्षा केंद्र में ऑफलाइन फॉर्म भरवा कर छात्रों से निर्धारित परीक्षा शुल्क से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा था ओपी ने आश्चर्य जताते हुए कहा पोर्टल के ऑनलाइन होने पर भी पूर्व से किया जा रहा भ्रष्टाचार नही रुका । छात्रों के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरकर परीक्षा केंद्र में जमा करने पर ऑनलाइन भरे हुए फॉर्म को स्वीकार नही किया जा रहा।
बिलासपुर कुडुदंड पानी टंकी स्कूल में भी ज्यादा फीस लेने की हुईं हैं शिकायत
ऑफलाइन फॉर्म लेने की व्यवस्था का हवाला देकर दबाव डाला जा रहा ताकि ऑनलाइन फॉर्म में निर्धारित 1100 परीक्षा शुल्क की जगह 3500 से 4000 रुपए तक की वसूली की जा सके। शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित नियम के तहत निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने का प्रावधान नही है। ओपी चौधरी ने प्रदेश में चल रहे शिक्षा माफिया को समाप्त करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को इस तरह की अवैध वसूली किए जाने के मामलो में जांच के आदेश देते हुए लगाम कसने कहा हैं।ओपी के कड़े तेवर देख तत्काल प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1271 तिथि 29 दिसंबर के तहत निर्देशित किया गया कि हाई स्कूल हाई सेकेंडरी परीक्षा अप्रैल 2024 के परीक्षा शुल्क के संबंध में अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत पर तत्काल जांच करे एवम अधिक शुल्क की पुष्टि की स्थिति में संबंधित अध्ययन केंद्र के खिलाफ विधिसम्मत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करे साथ ही जमा किए जा रहे शुल्क की पावती छात्रों को उपलब्ध कराई जाए। ओपी की इस पहल पर ओपन स्कूल की परीक्षाओं पर अधिक राशि वसूली पर रोक लग जायेगी।
यही है भाजपा का सुशासन :- ओपी
रायगढ़ के प्रथम प्रवास के दौरान ओपी ने कहा सरकार बदल गई है और अधिकारी अपनी भ्रष्ट मानसिकता को बदले आम जनता को तकलीफ नही होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। छात्रों से अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत को ओपी ने गंभीरता से लिया और कार्यवाही के निर्देश दिए। शिकायतों के इस तरह से निराकरण से भाजपा जल्द ही सुशासन का वादा पूरा करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

