नव वर्ष पर सभी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का संकल्प ले:- ओपी
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) :- नववर्ष के प्रथम दिवस पर मंत्रालय स्थित कार्यालय पर पदभार ग्रहण करते हुए कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा’ का संकल्प लेते हुए एक नई यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान विभागीय अधिकारीयो एवं कर्मचारियों ने स्वागत कर शुभकामनाएं भी दी। ओपी ने कहा सत्ता जनता की सेवा का जरिया है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करना हम सभी का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। निर्वाचित जन प्रतिनिधि हो अधिकारी हो या कर्मचारी हो या शिक्षक हो या फिर आम जनता सभी को अपने अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। अटल जी ने छत्तीस गढ़ राज्य बनाकर प्रदेश के ढाई करोड़ छत्तीसगढ़िया को उनका हक दिलाया अब हम सबका दायित्व है कि हम प्रदेश की देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए कृत संकल्पित हो। यही छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा भी हैं। मोदी जी के सपनो का भारत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ का योगदान सराहनीय होना चाहिए ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

