मानवता की मिसाल श्याम रसोई को एक वर्ष पूर्ण कीर्तन व महाभंडारे का हुआ आयोजन
नगर के 101 युवा श्याम प्रेमियों द्वारा की गई थी शुरुआत,सर्वत्र हो रही प्रशंसा
रायगढ़ 1 जनवरी : मन में ठान लिया जाए तो कुछ भी किया जा सकता है। कोई भी कार्य असंभव नहीं है। इसी कथन को चरितार्थ करते हुए। नगर में एक वर्ष पूर्व निस्वार्थ सेवा के लिए युवा श्याम प्रेमियों द्वारा स्थानीय गांधी गंज में श्री श्याम रसोई की स्थापना की थी। रसोई में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है। नगर वासियों के सहयोग और 101 युवा श्याम प्रेमियों की तत्परता से लगातार 1 वर्ष से रसोई सुचारू रूप से चलती रही और प्रतिदिन भोजन वितरण किया गया। सोमवार 1 जनवरी 2024 को रसोई का प्रथम स्थापना दिवस बहुत ही भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें बाबा का भव्य दरबार सजाया गया था व कीर्तन का आयोजन हुआ। साथ ही महाभंडारा रखा गया था। कीर्तन के लिए शक्ति से शिवम वैष्णव रायगढ़ से प्रसिद्ध भजन गायक संजय अग्रवाल (कोसा) ने अपनी भजनों प्रस्तुति दी। श्याम प्रेमी भी भजनों के साथ बाबा की मस्ती में झूमते नजर आए श्याम रसोई में सभी ने बाबा के गुणगान के साथ नए साल का स्वागत किया। गांधी गंज में सोमवार को कीर्तन के साथ महाभंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें नगर के सामाजिक,राजनीतिक और व्यापारिक सभी वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। श्याम रसोई के सदस्यों ने बताया की बाबा की रसोई बाबा की प्रेरणा से से प्रारंभ हुई थी। जिसमें खाना बनाने वाले श्याम है,बांटने वाले श्याम है एवं खाने वाले भी बाबा श्याम ही है। हमारा सौभाग्य है कि हम इसका माध्यम बने। बाबा की रसोई का यह प्रथम स्थापना दिवस था। इसी प्रकार सालों साल निरंतर यह रसोई सुचारू रूप से चलेगी। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन होगा। आप को बाटे दे श्याम रसोई रायगढ़ की चर्चा प्रदेश के साथ पूरे देश में है। सेवाभावी युवा श्याम प्रेमियों द्वारा किया जा रहा यह कार्य अनुकरणीय है एवं निस्वार्थ सेवा का एक बहुत बड़ा उदाहरण व मानवता की मिसाल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

