● *रिजनल मैनेजर के साथ #कोतवाली पुलिस की रेड, संचालक पर कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज* …..
● *कोतवाली क्षेत्र में गैस सिलेण्डर के कालाबजारी के बाद नकली रूम क्लीनर पर कार्यवाही*…
रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) दिनांक 01.03.2021 को सिटी कोतवाली रायगढ़ अन्तर्गत *विष्णु भगवान मंदिर रोड रायगढ़ स्थित बनवारी लाल* की दुकान पर *रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी* के नकली उत्पाद के संग्रहण एवं बिक्री की सूचना पर कंपनी के रिजनल मैनेजर के साथ टी.आई. कोतवाली मनीष नागर व उनकी टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया ।
जानकारी के अनुसार रिकेट बेंकिजर इंण्डिया प्रा0 लि0 कंपनी के रिजनल मैनेजर देबाबत्रा विश्वास निवासी दम दम कोलकाता बताये कि Cheq IP Solutions Pri. Ltd द्वारा इन्हें जांच के लिये अधिकृत किया गया है । इन्हें जानकारी मिली थी कि बनवारी लाल विष्णु भगवान मंदिर रोड रायगढ़ के दुकानदार जानबुझकर RECKITT BENCKISER INDIA PRIVET LTD कंपनी के नकली उत्पादो के स्टाकिंग/ वितरण/ निर्माण में स्वयं को शामिल कर कंपनी की बौद्धिक संपदा का उल्लधंन कर रहे हैं साथ ही इन नकली उत्पदों का निर्माण / स्टाक कर बिक्री और वितरण के लिए रखा जा रहा है । रेड कार्यवाही में दुकान से *Lizol कम्पनी की 5 लीटर, 200ml, 500ml, 975ml Colin कम्पनी की 5 लीटर, डॉक्टर हार्पिक की 5 लीटर, 650ml , Veet Nikhar 2 ट्यूब, Veet Hair removal की करीब 200 बॉटल* तथा इन्हीं कम्पनी की 1-1 ऑरिजनल बॉटल की जप्ती की गई है। कम्पनी के रिजनल मैनेजर के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में दुकान के संचालक के विरूद्ध अप.क्र. 295/2021 धारा कापीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । ज्ञात हो कि इसके पूर्व कोतवाली की टीम द्वारा ढिमरापुर क्षेत्रान्तर्गत दुकान/गोदाम पर घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के काला बजारी की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा गैस सिलेण्डर व उपकरणों की जप्ती की गई थी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

