🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*सरोई को आजीविका चलाने मिलेगा पसरा और लोन ,कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्या*

On: March 2, 2021 4:29 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़2 मार्च 21) जन चौपाल में पहुंची जूटमिल निवासी सरोई को आजीविका चलाने पसरा एलाट करने और 10 हजार रुपए लोन देने के निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को दिए। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने निर्देशित किया गया।
जूटमिल निवासी सरोई अपनी छोटी बहनों के साथ जन चौपाल में कलेक्टर श्री सिंह से मिलने पहुंची थी। सरोई ने बताया कि उसके मां-बाप दोनों नहीं है। मसाला बेचकर व अपने साथ तीन छोटी बहनों का भरण-पोषण करती है। सरोई ने बताया कि छोटी बहन सोनी निषाद कक्षा 10वीं में जगदेव पाठशाला मेें, गौरी निषाद कक्षा 8वीं में शासकीय कन्या पाठशाला में और सबसे छोटी बहन रागनी निषाद सर्वेश्वरी विद्या मंदिर में कक्षा दूसरी में पढ़ती है। उसने आजीविका चलाने के लिए निगम से पसरा एलाट करने और लोन दिलाने की मांग की। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय को बुलाकर सरोई निषाद के आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सरोई व उसकी छोटी बहनों को अच्छे से पढ़ाई करने और शिक्षा में किसी तरह की दिक्कतें आने पर सूचना देने की बात कही।
धरमजयगढ़ निवासी कैंसर पीडि़त दिप्ती बेहरा ने इलाज के लिए रुपए नहीं होने पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में लिए मकान को निरस्त करने और रुपए दिलाने की मांग की। इस पर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को आवेदन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह जन चौपाल में राशन कार्ड बनाने, बीपीएल कार्ड बनाने, शौचालय व नाली बनाने संबंधी आवेदन मिले, जिस पर समय-सीमा पर कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को कलेक्टर श्री सिंह ने दिए।
*दो शिशुओं को लिया गया गोद, कलेक्टर श्री सिंह ने कहा बच्चों का अच्छे से रखना ख्याल*
महिला बाल विकास के माध्यम से मातृ निलयम संस्था की दो शिशुओं को आज गोद लेने वाले दंपती को कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सौंपा। इस दौरान कलेक्टर श्री भीम सिंह ने शिशुओं की अच्छे से देखभाल करने और पूरा ख्याल रखने की बातें कही। मातृ निलयम संस्था स्टेडियम के पास संचालित है। यहां नियमानुसार प्रक्रिया उपरांत महिला बाल विकास के माध्यम से बच्चों को गोद दिए जाते हैं। इसमें आज कलेक्टर श्री भीम सिंह ने एक 4 माह के बालक और 6 माह की बालिका को दंपत्ती को सौंपा। दोनों ही दंपत्ती प्रदेश के ही हैं। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने शिशुओं की अच्छे से देखभाल करने और विशेषकर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की बातें कही। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास के अधिकारी व मातृ निलयम संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment