22 जनवरी को अयोध्या की तरह सजेगा खरसिया नगर व अंचल
रायगढ़। अयोध्याधाम में भगवान रामलला विराजमान होगें। इस अवसर पर खरसिया नगर में भी एक उत्सव के रूप में मनाने हेतु खरसिया नगर को अयोध्या की तरह सजेगा व पूरे नगर में दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाने हेतु आवश्यक बैठक स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर खरसिया में आयोजित की गई है। जिसमे सभी नगरवासियों के सर्व समाज प्रमुख व सर्वदल के नेता उपस्थित हुए और धार्मिक कार्य को भव्य रूप प्रदान करने हेतु सभी ने अपना अपना सुझाव रखा।श्रीराम जानकी मंदिर खरसिया से लेकर नगर भ्रमण करते हुए श्री हनुमान मंदिर गंजबाजार में संपन्न होगी जहां महाआरती होगी,का पूरे नगर को भगवा तोरन से सजाया जायेगा और नगर के सभी मठ, मंदिरों की साफ सफाई कर दीपो से सजाया जायेगा, सभी घरों में 5 या अधिकतम अपनी श्रद्धा अनुसार दीप जलाने का आवाहन किया गया। सभी मंदिरों चौक चोराहों में प्रसाद वितरण किया जायेगा।
जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल काफी दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है, वही सिया रामसखा मंडल ने शोभा यात्रा का जिम्मा लिया, विमल गर्ग ने भी पूर्ण सहयोग की बात कही और वही सभी दुर्गा उत्सव समितियो, सभी मंदिर समितियों, सभी राजनैतिक दलों, सभी सामाजिक संगठन शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने में अपना योगदान देने की बात कही और अपने अपने स्तर पर तैयारी में जुट गए है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

