● महिलाओं से लोन फाइनेंस के नाम पर डॉक्यूमेंट लेकर करते थे गाडी फाइनेंस……. *रायगढ़* । कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के फरार आरोपी अमन सिंह ठाकुर को आज मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर केलो डेम के पास पकड़ा गया है । आरोपी अपनी परिचित अनीता चौहान और बब्बू ठाकुर के साथ मिलकर महिलाओं के लोन फाइनेंस के नाम पर उनके डॉक्यूमेंट लेकर उन डॉक्यूमेंट से गाड़ी फाइनेंस कर गाड़ियों को अन्य व्यक्तियों के पास गिरवी कर देते थे । जिन महिलाओं के नाम पर गाड़ियां फाइनेंस हुई थी । उन्हें फाईनेंस कंपनी से किस्त पटाने का नोटिस मिला, तब मामला उजागर हुआ । धोखाधड़ी को लेकर श्रीमती चंदना गुहा निवासी विकास नगर कोतरारोड़ द्वारा 11 अगस्त 2023 को थाना कोतवाली में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अनीता चौहान निवासी रेलवे बांग्ला पारा रायगढ़ उसे बैंक कर्मचारी बता कर लोन फाइनेंस के नाम पर उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड ली जिसका दुरुपयोग कर श्रीराम फाइनेंस से होंडा एक्टिवा 80,000 रुपए में फाइनेंस की और उसे किसी अन्य को दे दी । फाइनेंस कंपनी द्वारा किस्त पटाने नोटिस भेजा तब इसे जानकारी हुई और उसने थाना कोतवाली में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया । कोतवाली पुलिस अनीता चौहान पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपिया की पतासाजी कर 14 अगस्त 2023 को आरोपिया अनीता चौहान पति सोनू चौहान उम्र 30 साल निवासी रेलवे बांग्ला पारा रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ में इस धोखाधड़ी में उसके भांजे अमन सिंह ठाकुर और बब्बू ठाकुर के भी शामिल होने की जानकारी मिली और आरोपियों द्वारा अन्य महिलाओं के नाम से भी गाड़ी फाइनेंस कर अन्य को देना पता चला । कोतवाली पुलिस गिरफ्तार अनिता चौहान के विरूद्ध अक्टूबर 2023 में चालान न्यायालय पेश किया गया था । प्रकरण के आरोपी बब्बू ठाकुर और अमन ठाकुर फरार थे । आज मुखबिर सूचना पर फरार *आरोपी अमन सिंह ठाकुर पिता विनोद सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी दरोगा पारा रायगढ़* को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जिसके विरूद्ध पृथक से चालान पेश किया जावेगा । आरोपी बब्बू ठाकुर फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है । फरार आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उप निरीक्षक संजय नाग तथा आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी और मनोज पटनायक की विशेष भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

