*रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने जामगांव रेलवे स्टेशन के आगे पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मना रहे लोगों से जबरन शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर झगड़ा विवाद करने वाले दो आरोपी अभय यादव और राजकुमार यादव उर्फ बेड़ा को लूटपाट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को कोलाईबहाल जामगांव में रहने वाले संजय चौहान पिता पंचराम चौहान उम्र 29 साल द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 जनवरी को उसका पूरा परिवार जामगांव रेलवे स्टेशन के आगे पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए थे दोपहर करीब 1:30 बजे जामगांव डिपापारा का अभय यादव और राजकुमार उर्फ बेड़ा यादव शराब के नशे में वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे जिसे संजय ने पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा है यहां से चले जाओ कहने पर दोनों उससे हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट कर उसके जेब में रखे ₹500 निकाल लिए और भाग गए । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आहत संजय चौहान का मुलाहिजा कराया गया । अपराध विवेचना में ग्राम कोलाईबहाल जामगांव पहुंचे थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर व उनके स्टाफ द्वारा आहत संजय चौहान और गवाहों का बयान लिया गया जिसमें आरोपियों द्वारा डरा धमकाकर मारपीट कर ₹500 की लूट करना पाए जाने से अपराध में *धारा 394 आईपीसी विस्तारित* कर दोनों आरोपी अभय यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 21 साल और राजकुमार यादव उर्फ बेड़ा पिता बिहारी यादव उम्र 37 साल निवासी कोलाईबहाल जामगांव डिपा पारा थाना चक्रधरनगर को हिरासत में लिया गया जिनसे लूट की रकम से शेष बचे ₹200 नगद और मारपीट में प्रयुक्त डंडे को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

