झलमला टोल प्लाजा के पास ओडिसा रोड एनएच पर दर्दनाक सडक हादसा
मासूम सहित तीन की मौत तीन गंभीर
झलमला स्थित टाल प्लाजा के पास हुई दुर्घटना
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) ओडिसा रोड स्थित नेशनल हाईवे पर ग्राम मिडमिडा टाल प्लाजा के पास शुक्रवार की शाम दो बाईक के बीच सामने.सामने हुई टक्कर में एक मासूम बच्ची सहित तीन की मौत हो गई है वहीं तीन अन्य गंभीर बताये जा रहे हैं। उक्त घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 6 से साढ़े 6 के बीच रायगढ़.ओडिसा मार्ग में ग्राम मिडमिडा के पास दो बाईक एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 13 एटी 0616ए एवं स्पेंडर प्लसए सीजी 13 जी 0153 के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एक मासूम के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगो को गंभीर चोट आई है। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई। जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया था और भीड के कारण चक्काजाम की स्थिति निर्मित होनें लगी थी। वहीं जूटमिल थाने की पुलिस टीम को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे इसी बीच सीएसपी अभिनव उपाध्याय व तीनों थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर लोगों की भीड को खाली कराते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ.साथ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करायाए जहां से उन्हें उपचार हेतु अपेक्स हास्पिटल में भर्ती कराये जाने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि ओडिसा एनएच रोड में ग्राम झलमला में आज गहिरा मेला का लगा हुआ था। जिसके कारण भारी गहमा.गहमी तथा वाहनों की आवाजाही के कारण यह घटना घटित हुई है। शाम के समय दो बाईकों के बीच हुए इस जबरदस्त सड़क हादसे में जहां सुखदेव फोबिया 27 साल निवासी गढउमारिया तथा पांच वर्ष की बच्ची कुहू सिदार निवासी गढउमारिया सहित एक अन्य ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया 26 सालए खेमराज साव 14 साल तथा राॅकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल निवासी कोतरलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक कुहू सिदार एक अन्य मृतक सुखदेव फोबिया के साढू की बेटी थी। जो मेला देखने उन्हीं के साथ उनके ही बाईक पर वहां पहुंची थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

