🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बने स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

On: January 6, 2024 10:17 AM

भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बने स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बने स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट कर उन्हे भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिसे श्री अग्रवाल ने स्वीकार कर राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड सेवा भावना से कार्य करने वाली संस्था है,जिसकी गतिविधियों को और आगे लाने की जरूरत है।आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य इकाई को भारत ही नई बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे लेकर जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा अन्य सामाजिक,सेवा कार्यों में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। श्री बृजमोहन ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा,जिसमे वालेंटियर के तौर पर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्काउट एवं गाइड की रहेगी। कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष, विनोद चंद्राकर राज्य मुख्य आयुक्त, पडा सोमनाथ यादव पूर्व उपाध्यक्ष, कैलाश सोनी राज्य सचिव, जी स्वामी पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त,देवेंद्र सखरे पूर्व राज्य सचिव समेत बड़ी संख्या में राज्य इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment