PRESS NOTE-
गोंदिया (वायरलेस न्यूज)आरपीएफ नागपुर मंडल द.पू.म.रेलवे की ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी (अनुरक्षण दल) की सतर्कता से एक मोबाइल चोर गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से यात्री का कीमती स्मार्टफोन भी बरामद किया गया । सूत्रों के मुताबिक दिनांक 05.01.24 को ट्रेन संख्या 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस के कोच नं. S-8 ने यात्रा कर रहे एक यात्री जफर अली वल्द सैय्यद अब्बास अली, निवासी-संजय नगर, टिकरापारा, जिला-रायपुर जब रायपुर से इतवारी तक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे तब यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि उनका एक कीमती स्मार्टफोन गायब है जिसे संभवतः किसी शातिर चोर ने ट्रेन में चोरी कर लिया था । इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट फरियादी यात्री द्वारा गाडी में कार्यरत RPF नागपुर द.पू.म.रेलवे की एस्कॉर्ट पार्टी को दी गई जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गाडी में कार्यरत एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा उक्त अज्ञात चोर की तलाश शुरू की गई और अंततः काफी खोजबीन के बाद एक विधि संघर्ष बालक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया जिसके पास से यात्री का चोरी किया गया स्मार्टफोन बरामद किया गया । नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम (बदला हुआ नाम) राजेश, उम्र-17 वर्ष, निवासी-देना बैंक के पीछे, तेलगू मोहल्ला, स्वीपर बस्ती, कैंप-01, तालाब के पीछे थाना-छावनी, जिला- दुर्ग (छ.ग.) बताया । उक्त बालक को मोबाइल सहित उचित कानूनी कार्यवाही हेतु जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया है । जीआरपी गोंदिया द्वारा उक्त बालक के विरुद्ध अपराध क्रं. 04/24, धारा 379 IPC, दिनांक 06.01.24 को दर्ज करके इसकी जांच शुरू की गई है । उक्त चोर को कल बाल न्यायालय में पेश किया जायेगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

