कोलता समाज समाज का राज्य स्तरीय बैठक रायगढ़ में संपन्न , 28 जनवरी को होगा प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव
रायगढ़। कोलता समाज का राज्य स्तरीय बैठक आज सामुदायिक भवन कोलता समाज मैरिन ड्राइव रायगढ़ में संपन्न हुआ । बैठक में सर्व सम्मति से रत्थुलाल गुप्ता संभागीय अध्यक्ष कोलता समाज रायगढ़ की टीम को मान्यता दे दी गई।आज के इस बैठक में छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायगढ़ ललित साहा का संगठन बैठक में शामिल नही हुआ । इस संगठन की मान्यता समाप्त कर दी गई। आज के इस बैठक में रायपुर से व्यास देव भोय संरक्षक ,हरिचरण प्रधान संरक्षक ,गिरधारी साहू अध्यक्ष रायपुर संभाग, रामचंद्र सा अध्यक्ष सरगुजा संभाग ,रत्थूलाल गुप्ता अध्यक्ष रायगढ़ संभाग ,नंदलाल भोई बसना ,मथमनी बढ़ाई महामंत्री रायपुर संभाग , राधेश्याम प्रधान अध्यक्ष आंचलिक सभा रायपुर ,टीकाराम प्रधान महामंत्री रायगढ़ संभाग ,मंदाकिनी साहू संरक्षक मंडल ,ब्रजेश गुप्ता पूर्व संभागीय अध्यक्ष , जगदीश प्रधान चुनाव अधिकारी रायगढ़ संभाग सहित रायगढ़ संभाग के सभी आंचलिक सभा शाखा सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे । श्री नंदलाल भोई बसना को राज्य स्तरीय संगठन चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोई ने 28 जनवरी को गडफुलझर रामचंडी मंदिर परिसर में चुनाव कराने की घोषणा कर दी। तीनो संभाग के अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर मतदाता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

