🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण ,कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण पश्चात कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया

On: January 8, 2024 10:26 AM


संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण


बिलासपुर,(वायरलेस न्यूज 8 जनवरी 2024) नई संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई है। वे 2008 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर द्वय श्री अखिलेश साहू और श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनको सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment