बनोरा के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर से मिला 120 को लाभ
हर माह आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर से मिल रहा ग्रामीणों को लाभ
रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में रविवार को आयोजित नेत्र शिविर में 120 मरीजों को लाभ मिला। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा में।आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 42 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया साथ साथ 39 मरीज़ों के लिए चश्मा बनने हेतु भेजा गया है इन्हे आगामी नेत्र शिविर में वितरित किया जाएगा ।नेत्र शिविर के दौरान 53 मरीजों को नेत्र रोग सम्बन्धित ड्राप निःशुल्क वितरित किया गया। 25 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले इन मरीजों को चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श दिया गया । अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा के तत्वाधान में आगामी नेत्र शिविर 28 जनवरी रविवार को आयोजित होगा । ये मरीज बनोरा सकरबोगा, कोसमपाली, ,लोईग, डूमरपाली, झारगांव, कुकुर्दा,महापल्ली,कोतरलिया, सियारपाली, कोटरापाली सालेओंना , रायगढ़ विश्वनाथपाली,भोजपल्ली, कोतरलिया, बादीमाल,,विश्वनाथपाली,, बाघाडोला, देहरीडीपा, , कुमर, बादीमाल,एकताल,नेतनांगर,कोटमार, कोलाईबहाल,झारपालंग,नेतनांगर,भिखारिमाल,तिलगा,भगोरा,सरिया,सुकुलभटली,जामगांव(उड़ीसा),रायगढ़, से आए थे विदित जो की अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के संस्थापक बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में शिक्षा चिकित्सा सेवा संबंधी मानसेवी गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती है। आश्रम से प्रेरणा पाकर ही राजनीति धर्म समाज से जुड़े लोग मानव सेवा का कार्य विभिन्न क्षेत्रो में कर रहे है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

