● अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही….

*रायगढ़* । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा कल 6 जनवरी को ग्राम देलारी और आज चिराईपानी में 3 अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्यवाही किया गया । टीआई पूंजीपथरा को मुखबीर से इन क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायत मिली थी, कार्रवाई में *दो महिला और दो पुरूष से कुल 56 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती* की गई है । कल शाम पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम देलारी कोडामुडा तालाब के पास गनपत लोधा पिता खुलू राम लोधा उम्र 55 वर्ष निवासी देलारी थाना पूंजीपथरा से *20 लीटर महुआ शराब* की जप्ती की तथा आज ग्राम चिराईपानी में आरोपी घुराउ चौहान पिता बिसाहू चौहान उम्र 55 वर्ष साकिन चिराईपानी थाना पूंजीपथरा से *30 लीटर महुआ शराब*, आरोपिया प्रिया चौहान पति स्व. शौकी चौहान उम्र 45 वर्ष साकिन चिराईपानी और श्रीमती द्रौपति चौहान पति स्व. अगनू चौहान उम्र 37 वर्ष साकिन चिराईपानी से *3-3 लीटर* अवैध रूप से बिक्री के लिये रखी हुई महुआ की जप्ती की गई है । थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना पूंजीपथरा के सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, अमित तिर्की, नंद साय कंवर, आरक्षक प्रदीप चौहान और उमाशंकर भगत शामिल थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

