टीएल की बैठक योजनाओं की गहन समीक्षा
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 8 जनवरी 2024) कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा है कि सभी होटल और रेस्टोरेंटस में व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए ताकि बुजुर्गों और असहाय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बैगा युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के निर्देश कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को वहीं उनके निवास के आस-पास ही कौशल विकास की ट्रैनिंग दी जाए। वे अपने आस-पास के परिवेश से भलीभांति परिचित होते हैं। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना में अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिले के चिन्हांकित सभी पीव्हीटीजी समुदाय के लोगों को योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभावी कार्ययोजना बनाते हुए शिविरों के जरिए उन्हें सभी विभागों के समन्वित सहयोग से योजनाओं का फायदा पहुंचाने कहा। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की भी समीक्षा की। गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरीकेडिंग, साज-सज्जा, परिवहन, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पुरस्कार, निमंत्रण जैसे विभिन्न कार्यो के लिए विभाग प्रमुखों को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा कलेक्टर ने टीएल, राजस्व के लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकृत करने कहा। बैठक में एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

