अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के 06 मामले दर्ज
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 08 जनवरी 2024) खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन के 5 प्रकरण दर्ज किये गये।
रतखण्डी, निरतु, एवं छतौना क्षेत्रों में जांच के दौरान ग्राम रतखण्डी, छतौना क्षेत्र में अवैध रेत व मुरूम परिवहन के कुल 05 मामले दर्ज किये गये। जिसमें अवैध रेत परिवहन के 04 व अवैध मुरूम परिवहन का 01 मामला शामिल है। अवैध परिवहन कर रहे 05 वाहनों को जप्त कर संबंधित थानों में रखा गया है। ग्राम कड़ार में जांच के दौरान अवैध मुरूम खनन का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 जेसीबी व 01 हाइवा जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में रखा गया है। जप्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा रेत उत्खनन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा रही है। और प्रकरण प्राप्त होने पर एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जाएगा।
इसके साथ ही ग्राम सेलर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का प्लांट स्थापित किया जा रहा है जिसमें शिकायत एवं सूचना प्राप्त होने पर मेसर्स आनंदी बिल्डर्स को खनिज रेत, गिट्टी एवं मुरूम की वैधता प्रमाणित करने हेतु विभाग द्वारा नोटिस तामिल किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

