समता एक्सप्रेस मे एसी टू में रेल सुरक्षा बल को मिला डेढ़ लाख से ऊपर का लावारिश गांजा
डोंगरगढ़ बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। ऑपरेशन नारकोस के तहत दिनांक 07.01.2024 को गाड़ी सं. 12807 समता एक्सप्रेस के कोच नं. ए-1 से 02 नग लावारिस पीट्ट बैगो को अनुरक्षण दल की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट द्वारा लगभग 08 किलो लावारिस गांजा मूल्य लगभग 1,60,000/- बरामद करने में रेल सुरक्षा बल ने अहम कामयाबी प्राप्त की ही है। और जीआरपी डोंगरगढ़ को सुपुर्द करने एवं जीआरपी डोंगरगढ़ द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी) (।।) NDPS Act बज के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
डोंगरगढ़ रेल सुरक्षा बल थाना से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07.01.2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन नं 12807 के अनुरक्षण दल के पार्टी कमांडर सहा उप-निरीक्षक एस. रंगगीरे +03 के द्वारा सूचना दिया गया कि उक्त गाड़ी के कोच नं A-1 में दो पिट्टू बैग लावारिस अवस्था में सीट के नीचे रखे है। सूचना पर पोस्ट प्रभारी द्वारा उक्त गाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर समय 21.02 बजे आगमन पर शिफ्ट ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक अर्जुन सिंह आरक्षक सोनू सिंह एवं महिला आरक्षक रेखा एवं जीआरपी स्टाफ द्वारा A1 कोच के सीट नं. 25-26 को अटेण्ड किया गया तथा आसपास के यात्रियों से पुछताछ करने पर किसी भी यात्री ने उक्त बैगो को अपना नहीं होना बताया तब जी आर पी के समक्ष उक्त बैगो को उतारा गया। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उक्त बैगो को राजपत्रित अधिकारी श्री ऋषभ यादव सहायक मंडल अभियंता डोंगरगढ़ (राजपत्रित), 02 पंचों एवं वजनमापक के मौजूदगी में जप्ती पंचनामा की विधिवत कार्यवाही की गई जिसमे 02 नग स्लेटी रंग के पिट्टू बैग जिसमे प्र्रत्येक मे 04-04 पैकेट जिसमे कुल 08 पॅकेट गाँजा मादक पदार्थ पाया। उक्त दोनों बैंगो से बरामद गांजे का कुल वजन 08 किलोग्राम जिसकी कुल अनुमानित कीमत 160000/-(एक लाख साठ हजार रूपये) को नियमो का पालन करते हुए उक्त दोनों बैग एव 08 बंडल गांजा को कानूनी कार्यवाही हेतु संलग्न दस्तावेजों के साथ पोस्ट प्रभारी निशा भोईर व उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार के द्वारा गवाहों के समक्ष जीआरपी डोंगरगढ को सुपुर्द किया गया। जिस पर जीआरपी डोंगरगढ के द्वारा सुपूर्द लेकर कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 01/2024 धारा 8 (c) 20 (b) (ii) दिनांक 08.01.2024 दर्ज किया गया। मामले की जांच श्री हरिश शर्मा उप.निरीक्षक जीआरपी डोंगरगढ के द्वारा की जा रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

