संगम नेशनल डांस फेस्टिवल में रायगढ़ की बेटियों ने जीते कई ईनाम
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ जिले की बेटियों ने एक बार फिर से प्रदेश में अपना परचम लहराया है। राजधानी रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित डांस फेस्टिवल में हिस्सा लेते हुए कई ईनाम जीतकर अपनी बेहतरीन कला का जादू बिखेरा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल डंडा में 06 जनवरी को कल संगम नेशनल डांस फेस्टिवल का आयोजन किया गया था इस आयोजन में प्रदेश के भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ के अलावा अन्य जिलों से प्रतिभागी इसमें हिस्सा लिये थे। इस प्रतियोगिता में तीन सम्मान रखा गया था जिसमें नृत्य प्रभा नृत्यदीप सम्मान, नृतयानदीप सम्मान के अलावा कला संगम गुरू सम्मान था। इस डांस फेस्टिवल में रायगढ़ जिले की 12 बेटियों ने भी शिरकत की थी। जिसमें सोलो में आरुषि अग्रवाल, नव्या हिंदुजा, ऐशिवी अग्रवाल, सेजल कुजूर, अनुजा बाजपेयी, ड्यूएट में सनाया अग्रवाल और विधि अग्रवाल, प्रतिभा केडिया और दिव्यांशी अग्रवाल को कथक में इसके अलावा ग्रुप कथक में तृषा अग्रवाल, जाश्रिता गोयल, कृषा अग्रवाल, मायरा अग्रवाल को पुरुस्कार मिला है इसके अलावा उनकी गुरू तब्बू परवीन को कला संगम गुरू सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विदित रहे कि यह कोई पहला अवसर नही है जब रायगढ़ जिले की बेटियों ने अपनी कला की बदौलत जिले का गौरान्वित किया है। इससे पहले प्रदेश स्तरीय आयोजनों के अलावा नेशनल स्तरीय में भी तब्बू परवीन के शिष्यों ने अपनी प्रतिभा के जरिये कई खिताब जीत कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.055 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर गर्म समुद्र नाराज़ हो गया है : अब सुपर एल नीनो हमें भविष्य का आईना दिखाएगा
Uncategorized2026.06.05छत्तीसगढ़ बिलासपुर की मिट्टी से उठा अंतरराष्ट्रीय सितारा “अवि” आज अंडर-18 जूनीयर्स एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ते दिखेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री अरुण साव, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरम लाल कौशिक ने शुभकामनाएं भेजी
राष्ट्रीय2026.06.04संदर्भ अंजना ओम का विवादास्पद बयान दो कौड़ी का मुहावरा : भारतीय मुद्रा इतिहास और लोकभाषा की एक रोचक यात्रा — डॉ. सुधीर शर्मा*
Uncategorized2026.06.04पर्यावरण चुनौती,उपाय,निदान पर जंगल मितान की संगोष्ठी 5 जून को*


