● घरघोड़ा पुलिस ने अभियान चलाकर 05 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार…..
*रायगढ़* । जिले में अवैध शराब पर कार्यवाही के बीच थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक के शरद चंद्रा के नेतृत्व में आज 09 जनवरी को स्थायी वारंटियों पर अभियान चलाकर ग्राम कुडूमकेला और बैहामुड़ा में दबिश देकर 05 फरार स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया । टीआई शरद चन्द्रा द्वारा बीट पुलिसकर्मियों को उनके बीट के फरार स्थायी वारंटियों की लिस्ट देकर सूचनाएं लेने निर्देशित किया गया है, साथ ही अपने मुखबीरों को वारंटियों के गांव आने की सूचना देने कहा गया है । इसी कड़ी में आज ग्राम बैहामुडा में एक्सीडेंट मामले के फरार स्थायी वारंटी मनोहर साहू निवासी बैहामुडा तथा ग्राम कुडूमकेला में बलवा के स्थायी वारंटी हेमलाल उर्फ राजेंद्र साव, श्रीमती संध्या साव, उत्तरा साव और सुशील साव को दबिश देकर हिरासत में लिया गया । वारंटी पेशी पर उपस्थित नहीं होने से जेएमएफसी घरघोड़ा द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था, स्थायी वारंट के परिपालन में घरघोड़ा पुलिस ने वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

