— नागपुर में आयोजित एनसीक्यूसी 2023 में जेएसपी की सभी 15 टीमों ने अलग—अलग श्रेणियों में जीते पुरस्कार
रायगढ़. (वायरलेस न्यूज) जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र की क्वालिटी कॉन्सेप्ट टीमों ने नेशनल कन्वेंशन आॅफ क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स—2023 (एनसीक्यूसी-2023) में शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल कन्वेंशन में कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय के मार्गदर्शन में जेएसपी की 15 टीमों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। इनमें से 14 ने आयोजन का सर्वोच्च पुरस्कार पार एक्सीलेंस हासिल किया, वहीं 1 टीम को दूसरे स्थान पर एक्सीलेंस पुरस्कार प्रदान किया गया।
क्वालिटी सर्कल किसी भी संयंत्र में एक तरह के काम करने वाले 5 से 6 कर्मचारियों का एक स्वैच्छिक समूह होता है, जो अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने और नवोन्मेषण की संभावनाएं नियमित रूप से तलाशते रहते हैं। इससे कर्मचारियों के भीतर छिपी सोच और इनोवेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसी इनोवेटिव सोच को बढ़ावा देने के लिए राज्य, देश और वैश्विक स्तर पर क्वालिटी सर्कल टीमों के बीच विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स—2023 के नेशनल कन्वेंशन का आयोजन इस वर्ष 4 से 7 जनवरी के बीच नागपुर में किया गया था। सम्मेलन का विषय “बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्ता अवधारणाओं का पोषण” था। जेएसपी रायगढ़ की ओर से 12 क्वालिटी सर्कल टीमों और 3 लीन क्वालिटी सर्कल टीमों को मिलाकर कुल 15 टीमों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। देशभर से करीब 1700 टीमों ने आयोजन में हिस्सा लिया था। इनमें से जेएसपी की 14 टीमों ने आयोजन का सर्वोच्च पुरस्कार पार एक्सीलेंस जीता। 1 टीम ने दूसरे स्थान पर रहते हुए एक्सीलेंस पुरस्कार हासिल किया। इसके साथ ही टीम अब नवंबर 2024 में कोलंबो में होने वाले आईसीक्यूसीसी—2024 में हिस्सा लेने के लिए पात्र हो गयी है। गौरतलब है कि जेएसपी रायगढ़ का क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स में प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है। इसमें कुआलालंपुर, कोलंबो और हैदराबाद में क्वालिटी कंट्रोल सर्कल्स पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीक्यूसीसी) में भागीदारी शामिल है। जेएसपी-रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने क्यूसी टीम के सभी सदस्यों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सराहना की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

