सारंगढ़। (वायरलेस न्यूज) जिले के गोमर्डा अभ्यारण्य में पिछले लंबे समय से 23 हाथियों की मौजूदगी है। यहां हाथियों का दल कभी एक जंगल से दूसरे जंगल में विचरण कर रहा है। ऐसे में विभाग के अधिकारी भी इस पर लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं, तो हाथी ट्रैकर्स इन पर निगरानी रख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गोमर्डा अभ्यारण्य में इन दिनों पर्यटकों के भ्रमण पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार को हाथी दल गोमर्डा अभ्यारण्य के राठन जंगल ओर विचरण करने की जानकारी मिल रही है।
इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक गोमर्डा अभ्यारण्य के राठन में हाथियों का दल मौजूद है और उन पर लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो सके। हांलाकि हाथी का यह दल बस्ती के करीब नहीं पहुंच रहा है। बल्कि एक जंगल से दूसरे जंगल में विचरण कर रहा है और आगे बढ़ने पर सुअरगुड़ा की ओर जाने की संभावना जतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि गोमर्डा अभ्यारण्य काफी घना जंगल है और यहां कई प्रकार के वन्यप्राणी विचरण करते हैं।
ऐसे में यह जंगल हाथियों को भा रहा है। अभ्यारण्य में लगभग सप्ताह भर से पर्यटकों के भ्रमण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि आए दिन पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आते थे, लेकिन किसी प्रकार की घटना घटित न हो जाए इस बात को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों को अभ्यारण्य में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
लगातार कराई जा रही मुनादी
हाथियों का यह दल एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर पहुंच रहा है। अभ्यारण्य के भीतर कई गांव भी हैं। ऐेसे में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी भी करायी जा रही है। ताकि कोई ग्रामीण जंगल की ओर न जाए। इसके अलावा हाथी से बचाव के उपाए भी बताए जा रहे हैं और विभाग के अधिकारी लगातार हाथियों की मानिटरिंग कर रहे हैं। पिछले लंबे समय से हाथियों का मुवमेंट सारंगढ़ जिले के अभ्यारण्य व सामान्य जंगल में है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

