पद्म पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान से प्रेम नारायण मौर्य को किया गया अलंकृत
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की प्रख्यात साहित्यिक संस्था , साहित्य सृजन परिषद ने अपने 24 वें स्थापना दिवस पर 9 जनवरी को एक भव्य समारोह में जाने माने वरिष्ठ अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक प्रेम नारायण मौर्य को पद्म पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया।
साहित्य सृजन परिषद, भिलाई द्वारा हर वर्ष तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर की प्रख्यात विभूतियों को सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी परंपरा में परिषद द्वारा पद्म पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता साहित्य सम्मान से प्रेम नारायण मौर्य को अलंकृत किया गया। श्री मौर्य को पत्रकारिता, सामाजिक तथा अन्य रचनात्मक कार्यों में अविस्मरणीय उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय सेवा के लिए भव्य समारोह में यह अलंकरण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने श्री मौर्य के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र, प्रदेश और समाज के हित के लिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का निरंतर उपयोग करते रहने की आशा व्यक्त की।
सृजन अलंकरण वरिष्ठ कथाकार डॉक्टर नलिनी शर्मा को प्रदान किया गया। वहीं दैनिक अमर स्तंभ के संपादक चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा का चयन पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पत्रकारिता साहित्य सम्मान के लिए किया गया है। साहित्य सृजन परिषद के अध्यक्ष प्रीतम ने बताया कि यह परिषद का 24 वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर 9 जनवरी को भिलाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दो सत्रों में आयोजित सम्मान समारोह में प्रथम सत्र में परिषद के तीनों सम्मान प्रदान किए गए। वहीं द्वितीय सत्र में काव्य पाठ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विख्यात साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार शिवनाथ शुक्ल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्य संस्कृतविद एवं वक्ता डॉ महेश चंद्र वर्मा ने की। साहित्य सृजन परिषद के अध्यक्ष प्रीतम कार्यक्रम के सूत्रधार रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

