वायरलैस न्यूज ब्रेकिंग…
छत्तीसगढ शासन ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रफुल्ल भारत को महाधिवक्ता नियुक्त किया है
मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के महाधिवक्ता के पद पर प्रफुल्ल भारत की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया।
विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर वकील प्रफुल्ल भारत को राज्य का महाधिवक्ता बनाने का फैसला किया है। प्रफुल्ल भारत रमन सिंह सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता रह चुके हैं। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री और वर्तमान विधि एवं विधायी मंत्री अरुण साव के साथ काम किया है। प्रफुल्ल भारत हाईकोर्ट द्वारा नामित सीनियर एडवोकेट हैं। भाजपा सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता रहने और हाईकोर्ट के नामित सीनियर एडवोकेट होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाधिवक्ता के लिए प्रफुल्ल भारत का चयन किया।
मूलतः जगदलपुर के रहने वाले प्रफुल्ल भारत के पिता नरेंद्र भारत भी सीनियर वकील थे। प्रफुल्ल भारत ने वकालत की शुरुआत जगदलपुर से ही की। इसके बाद वे जबलपुर हाईकोर्ट चले गए। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद वे बिलासपुर हाईकोर्ट में वकालत करने लगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

